बरेली: फौजी ने रिकॉर्ड में दर्ज नहीं कराई शादी, गर्भपात का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेम का झांसा देकर और खुद को दहेज विरोधी बताते हुए एक फौजी ने महिला से पहले कोर्ट मैरिज की लेकिन फौजी के परिजनों ने महिला को बहू मानने से इंकार कर दिया। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न किया गया। महिला ने पुलिस से …

बरेली, अमृत विचार। प्रेम का झांसा देकर और खुद को दहेज विरोधी बताते हुए एक फौजी ने महिला से पहले कोर्ट मैरिज की लेकिन फौजी के परिजनों ने महिला को बहू मानने से इंकार कर दिया। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न किया गया। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं दहेज की मांग और उत्पीड़न से परेशान महिला ने फौजी और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक स्थित कांधरपुर की रहने वाली गिरजेश नंन्दिनी सागर ने बताया कि 15 सितंबर 2016 को उनकी शादी पीलीभीत के सिद्धनगर निवासी फौजी से हुई थी। फौजी ने दहेज विरोधी होने के साथ-साथ प्रेम करने की भी बात कही थी। पीलीभीत के पूरनपुर में दोनों ने कोर्ट मैरिज की लेकिन जब फौजी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो ससुरालियों ने बहू मानने से इंकार कर दिया। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार 10 लाख रुपये नगद समेत एक मोटर साइकिल की मांग करने लगे। इसकी शिकायत जब उसने पति से की तो उसने कैंट क्षेत्र में कमरा किराए पर लेकर वहां रहने भेज दिया।

महिला के मुताबिक फौजी ने अपनी शादी की बात फौज के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाई थी, जिसे छिपाए रखने के लिए फौजी ने तीन बार उसका गर्भपात भी करा दिया। बताया कि चौथी बार गर्भपात कराने पर महिला ने पुलिस कार्रवाई की धमकी दे दी, जिसके बाद फौजी ने बरेली में शादी को रजिस्टर करवाया। इसके बाद भी दहेज को लेकर लगातार फौजी और उसके परिजनों की ओर से उत्पीड़न जारी रहा। मामले की शिकायत पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

छह दिन पहले फौजी ने की थी पत्नी की शिकायत
वहीं दूसरी तरफ 10 दिसंबर को फौजी की ओर से कैंट थाने में तहरीर दी गई थी। फौजी का आरोप था कि उनकी पत्नी उनके परिवार के साथ नहीं रहना चाहती हैं। इसके साथ ही अपनी नौकरी से संबंधित दस्तावेज पत्नी द्वारा वापस न किए जाने का आरोप लगाया था। फौजी ने बताया कि वह एक बार आमने-सामने बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने कैंट पुलिस से मदद मांगी थी। कैंट पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर भी उनकी पत्नी बातचीत के लिए कैंट थाने नहीं पहुंची थी।

संबंधित समाचार