हरदोई: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। परमवीर चक्र विजेता का नगर में गुजरने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। देश की सेवा करने वाले वीर जवान के साथ लोगों ने सेल्फी लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। गौरतलब हो कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का शुक्रवार की सुबह नगर के पिहानी चुंगी पर सूबेदार विनोद कुमार शर्मा …

हरदोई। परमवीर चक्र विजेता का नगर में गुजरने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। देश की सेवा करने वाले वीर जवान के साथ लोगों ने सेल्फी लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

गौरतलब हो कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव का शुक्रवार की सुबह नगर के पिहानी चुंगी पर सूबेदार विनोद कुमार शर्मा ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बताते चलें परमवीर चक्र विजेता श्री यादव नगर से गुजर कर राजधानी को जा रहे थे। इस बीच कुछ लोगों को खबर लगी कि परमवीर चक्र विजेता उनके नगर से गुजर रहे हैं। नगर के शर्मा मेडिकल स्टोर पिहानी चुंगी पर आनन फानन देश के प्रति लगाव की भावना रखने वाले तमाम नागरिक एकत्र हो गए।

उन्होंने परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव का भव्य स्वागत किया कुछ समय लोगों के बीच रुक कर श्री यादव ने अपनी सेवा के दौरान के कई अनुभव लोगों के साथ बांटे। इस दौरान उत्साहित युवाओं ने परमवीर चक्र विजेता के साथ सेल्फी लेकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

परमवीर विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज हमारे देश को युवा शक्ति के जोश की आवश्यकता है नागरिकों में बढ़ रही देश प्रेम की भावना एक शुभ संकेत है। हमारे देश के युवाओं के चलते ही हमेशा दूसरे देशों की सेनाएं भारत वासियों से भयभीत रहती हैं। देश के युवाओं का उत्साह फौजियों के उत्साह को भी बढ़ाता है।

परमवीर चक्र विजेता का स्वागत करने वालों में विक्रम शर्मा, मनोज गुप्ता ,अवनीश त्रिवेदी ,अभिषेक मिश्रा, सनत शुक्ला सहित दर्जनों उत्साहित देश प्रेमी मौजूद रहे।

पढ़ें- Helicopter Crash: शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की कुछ देर में पूर्ण सैन्य सम्मान होगी अंत्येष्टि

संबंधित समाचार