गुरुग्राम: कमरे में आग लगने के कारण बुजुर्ग की मौत, परिवार के अन्य सदस्य झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक कमरे में आग लगने से चाय बेचने वाले एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को लगी इस आग के कारणों के …

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक कमरे में आग लगने से चाय बेचने वाले एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और तीन बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को लगी इस आग के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस बात का संदेह है कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुरेश बाबू (60) के रूप में की गयी है, उनका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां कनहाई गांव में किराये के मकान में रहता है। पुलिस के मुताबिक जब आग लगी तो कमरे में कुल पांच लोग सो रहे थे।

आग लगने के बाद उनके पड़ोसियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई और परिवार के अन्य सदस्यों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेश बाबू की मौके पर ही मौत हो गयी। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर ने कहा कि उनकी पत्नी रीना साहू (54), और बेटे अनुज (20), सरोज (17) और मनोज (12) 30 से 60 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

इसे भी पढ़ें…

FICCI Annual General Meeting: अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने दी है भ्रष्टाचार मुक्त सरकार

संबंधित समाचार