संयुक्त रैली के संबोधन में सीएम योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर लगाया ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली के संबोधन के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर मछुआरा समुदाय को पट्टे देने के काम को बंद करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी और निषाद …

लखनऊ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली के संबोधन के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर मछुआरा समुदाय को पट्टे देने के काम को बंद करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी की ओर से आयोजित सरकार बनाओ अधिकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने निषाद समुदाय के हितों पर कुठाराघात करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने मछुआरों को पट्टा देने के काम को बंद करने का प्रयास किया था, लेकिन हमारी सरकार मछुआरा समाज को मछली पालन के लिए पट्टा देने का काम कर रही है।

रैली के कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ निशा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। योगी ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर देश की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप भी लगाते हुए कहा कि यह पार्टियां सिर्फ निजी हितों की पूर्ति के खातिर माफिया तत्वों को बढ़ावा देती है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कौन ऐसा भारतीय होगा जो भारत की सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस,सपा और बसपा ने सभी देश की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया।

पढ़ें- अमित शाह और सीएम योगी ने संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना

संबंधित समाचार