इंदिरा गांधी के साहसिक निर्णय के बाद बांग्लादेश का हुआ उदय: निर्मल खत्री
अयोध्या। 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय के 50वीं वर्षगांठ को पूरे देश में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मनाया गया। उसी श्रृंखला में अयोध्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय कमला नेहरू भवन में शौर्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान 1971 में हुए युद्ध व जांबाज सिपाहियों के विभिन्न अविस्मरणीय …
अयोध्या। 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय के 50वीं वर्षगांठ को पूरे देश में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मनाया गया। उसी श्रृंखला में अयोध्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय कमला नेहरू भवन में शौर्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान 1971 में हुए युद्ध व जांबाज सिपाहियों के विभिन्न अविस्मरणीय पलों के चित्र प्रदर्शित किए गए। साथ ही एक डॉक्यूमेंट्री का भी प्रसारण किया गया।
उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने किया। डॉ. खत्री ने कहा की सेना की बहादुरी पर हम सभी को गर्व है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इस साहसिक निर्णय से 1971 में पूरे विश्व का भूगोल बदल गया और पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश राष्ट्र का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय पटल पर भी होने चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक शरद शुक्ला ने बताया इस कार्यक्रम को कराने का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली अतीत से जोड़ने का है। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, मधु पाठक, जिओ हैदर, श्रीनिवास शास्त्री, राम बहादुर सिंह, भीम शुक्ला, अमरीश पांडे, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, प्रवीण, विवेक शुक्ला व अवनीश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
अयोध्या मंडल में ठंड से नहीं होनी चाहिए किसी की भी मौत: मंडलायुक्त
मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मंडल में ठंड से किसी भी व्यक्ति की मुत्यु नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में ठंड से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करें।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या मंडल में ठंड से नहीं होनी चाहिए किसी की भी मौत: मंडलायुक्त
