अयोध्या: लकड़ी तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक की मौत
अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के बहरास गांव निवासी सरजू प्रसाद (52) अलाव जलाने के लिए सूखी लकड़ी तोड़ने के लिए गांव के बाहर पेड़ पर चढ़ा हुआ था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ कर गिर गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों …
अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के बहरास गांव निवासी सरजू प्रसाद (52) अलाव जलाने के लिए सूखी लकड़ी तोड़ने के लिए गांव के बाहर पेड़ पर चढ़ा हुआ था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ कर गिर गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। मृतक सरजू प्रसाद की चार बेटियां हैं, जिसमें से एक की शादी हो गई हैं जब कि राम लली 18 वर्ष ,सुनैना 16 वर्ष व मोहनी 10 वर्ष के ऊपर से पिता का साया उठ गया।
चोरी की 20 बाइक बरामद, आठ आरोपी धरे गए
अयोध्या में पुलिस ने गुरुवार को बाइक चुराने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई 20 बाइकें बरामद की है। आरोपियों से एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस और दो चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: कल 13 घंटों के लिए रूट होगा डायवर्ट, शाहजहांपुर, लखनऊ जाने वालों के लिए दूसरे मार्गों का लेना होगा सहारा
थाना रौनाही, थाना कोतवाली नगर व स्वात टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रौनाही के पास स्थित पुलिया बहद ग्राम कोला में चेकिंग लगा रखी थी। इस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। उसने पूछताछ में अपने साथियों का नाम बताया तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:-तमिलनाडु ने ‘तमिल थाई वजथु’ को राजकीय गीत किया घोषित, गायन के दौरान मौजूद लोगों को रहना होगा खड़ा
