बाराबंकी: जंगल में बंधे मिले दो दर्जन मवेशी, अज्ञात पर केस दर्ज
बाराबंकी। करीब दो दर्जन गो वंशीय पशुओं को जंगल में बांधकर रखा गया था। इन्हें कहीं ले जाने की फिराक में पशु तस्कर थे मगर इससे पहले ही ग्रामीणों को खबर लग गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा। आखिरकार पशुओं को गो आश्रय स्थल भिजवा कर अज्ञात लोगों …
बाराबंकी। करीब दो दर्जन गो वंशीय पशुओं को जंगल में बांधकर रखा गया था। इन्हें कहीं ले जाने की फिराक में पशु तस्कर थे मगर इससे पहले ही ग्रामीणों को खबर लग गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा। आखिरकार पशुओं को गो आश्रय स्थल भिजवा कर अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के भानपुर जंगल में बुधवार को करीब दो दर्जन गोवंश पशु पेड़ों में बंधे दिखाई पड़े। धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि जब वह जंगल में पहुंचे तो कुछ लोग पशुओं को वाहन में लादने के लिए चबूतरे का निर्माण कर रहे थे जो ग्रामीणों को देखते ही भाग निकले।
आखिरकार एसडीएम और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तक बात गई। संगठन गो सेवा जिला प्रमुख रविंद्र पांडे की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर शाम भानपुर के इस जंगल से दो दर्जन गोवंश बरामद कर लिया। जांच पड़ताल में ऐसा लगा कि पशु तस्कर इन्हें कहीं अलग ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
लेकिन बुधवार को कोई कार्र वाई न होने के बाद जब ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा तो गुरुवार को मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में रामसनेहीघाट के कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि बरामद हुए पशुओं को आश्रय स्थल भिजवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-दबंग दुल्हन के अवतार में अंकिता लोखंडे ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल, विक्की जैन संग लगाए ठुमके
