रामपुर की बेटी को राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक
रामपुर, अमृत विचार। फाइलेरिया विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हरेंद्र राय की बेटी आत्मिका राय ने एकेटीयू से बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के दीक्षान्त समारोह में गुरुवार को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक हासिल किया। कार्यक्रम लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुआ। आत्मिका राय ने गेट परीक्षा में अच्छी रैंक …
रामपुर, अमृत विचार। फाइलेरिया विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हरेंद्र राय की बेटी आत्मिका राय ने एकेटीयू से बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के दीक्षान्त समारोह में गुरुवार को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक हासिल किया। कार्यक्रम लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुआ। आत्मिका राय ने गेट परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल की है। आईआईटी दिल्ली में एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन मिल गया है और वर्तमान में एमटेक कर रही हैं।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 19वां दीक्षांत समारोह प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ। कुलपति प्रो. विनीत कंसल, कुलसचिव नंदलाल सिंह, सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रो. एसजी धांडे थे।
फाइलेरिया विभाग में सुपरवाइजर पद पर तैनात हरेंद्र राय की आत्मिका राय बेटी हैं। आत्मिका राय की मता मन्सा राय ने मास्टर ऑफ सोशल वर्क की पढ़ाई की है। आत्मिका राय बचपन से ही मेधावी रही हैं। आत्मिका राय ने वर्ष 2014 में हाईस्कूल में जिला रामपुर में प्रथम स्थान पर रहने के साथ ही मण्डल टॉप किया था और वर्ष 2016 में जिले में चौथे स्थान पर रहीं थी। आत्मिका की बहन मिताली राय ने वर्ष 2019 में इंटर टाप किया था जोकि, डीयू में पढ़ रही हैं।
