कन्नौज: अगर नहीं मिला न्याय तो बन जायेंगे मुस्लिम, पीड़ित परिवार ने डीएम को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज में न्याय न मिलने से परेशान एक परिवार ने डीएम को पत्र देकर धर्म परिवर्तन की इजाजत मांगी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगो ने जबरन घर पर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। आरोप है की नीची जाति का होने के …

कन्नौज। कन्नौज में न्याय न मिलने से परेशान एक परिवार ने डीएम को पत्र देकर धर्म परिवर्तन की इजाजत मांगी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगो ने जबरन घर पर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। आरोप है की नीची जाति का होने के कारण कहीं सुनवाई नही हो रही है। डीएम ने पूरे मामले की जांच कराकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कन्नौज कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा ये परिवार यहां के हाजीगंज खुर्द मोहल्ले का है। परिवार के मुखिया राकेश कुमार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस्लाम धर्म अपनाने की इजाजत मांगी है। पूरा परिवार कई दिन से बेघर है। खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर राकेश की पत्नी अपनी दास्तान बताते बताते फफक पड़ीं। राकेश कहना है कि उनके भाई की विधवा पत्नी ने पैतृक संपत्ति का अपना हिस्सा बेचा था, जिसके बाद खरीदार ने उसके हिस्से पर भी कब्जा कर लिया।

पीड़ित परिवार का कहना है की कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। तहसील दिवस में डीएम से लेकर तहसील स्तर तक के अफसरों से फ़रियाद की, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। सुनवाई न होती देख पीड़ित परिवार ने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिये डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। मामला धर्म परिवर्तन का आया तो डीएम ने भी बिना देरी किये जांच शुरू करवा दी। उनका कहना है की जल्द ही जांच पूरी करवाकर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-आरक्षण सहित निषादों की अन्य समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता: अमित शाह

संबंधित समाचार