संभल : गन्ने की ट्रॉली के नीचे आने से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से किसान की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने शव का पीएम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। उसके घर में कोहराम मचा है। जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के किसान शिशुपाल सिंह (22) पुत्र हरी …

संभल, अमृत विचार। बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से किसान की मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने शव का पीएम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। उसके घर में कोहराम मचा है।

जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के किसान शिशुपाल सिंह (22) पुत्र हरी सिंह गन्ने को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर गुरुवार की रात आठ बजे बिसौली चीनी मिल ले जा रहे था। उघैती थाना क्षेत्र के निकट बच्चे ट्रॉली से गन्ने खींचने लगे। इस पर शिशुपाल ने मना किया।

काफी मना करने के बाद भी बच्चों के न मानने पर वह ट्रैक्टर से उतर कर बच्चों को हटाने जा रहे थे तभी अचानक पैर फिसला और वह पहिए के नीचे आ गए। उनके गंभीर रूप से घायल होने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा परिवार के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तुरंत ही निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार