अमरोहा : रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ ट्रेड फेयर, बच्चों ने की मस्ती, महिलाओं ने खरीदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। शुक्रवार को नगर के जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने ड्रेगन झूले का आनंद लिया। इसके अलावा मेले में लगी दुकानों से खिलौनों की खरीदारी भी की। रंग-बिरंगी रोशनी से मेला जगमगा उठा। ट्रेड फेयर का मीडिया पार्टनर अमृत विचार रहा। मेले …

अमरोहा, अमृत विचार। शुक्रवार को नगर के जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने ड्रेगन झूले का आनंद लिया। इसके अलावा मेले में लगी दुकानों से खिलौनों की खरीदारी भी की। रंग-बिरंगी रोशनी से मेला जगमगा उठा। ट्रेड फेयर का मीडिया पार्टनर अमृत विचार रहा।

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ल, एसडीएम विजयशंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत उन्होंने पूरे मेले का भ्रमण कर लगे स्टॉलों का जायजा लिया। मेले की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में अच्छा संदेश जाता है, इसलिए यह आयोजन होते रहने चाहिए। शहर के लोगों को मनोरंजन और खरीदारी करने का एक साथ मौका मिलता है।

मेले में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया, झूलों का आनंद लिया। उद्घाटन के दौरान शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अमृत विचार के संपादकीय प्रभारी नवीन गुप्ता, यूनिट प्रबंधक राहुल शर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश सिंह, निखिल जैन, कोतवाल अरविंद कुमार, अनिल स्वरूप टन्डन, डॉ. दीपक अग्रवाल, परवेज आलम, डॉ. आफताब सैफी, तुषार, नईम, आमिर आदि मौजूद रहे।

युवाओं और बच्चों ने झूलों का उठाया लुत्फ
अमरोहा। ड्रैगन झूला, ब्रेक डांस, झूला नाव, मिक्की माउस पर भी बच्चों ने खूब उछल कूद की। शीत लहर का प्रकोप भी बच्चों के हौसले को डगमगा नहीं सका। उन्होंने झूलों का उमंग और उत्साह के साथ जमकर लुत्फ उठाया। इसके अलावा मिक्की माउस पर भी बच्चों की खूब भीड़ रही।

आर्टिफिशियल आभूषणों की दुकानों पर भी रही भीड़
अमरोहा। मेले में आर्टिफिशियल आभूषणों की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इन दुकानों पर महिलाओं ने झुमकी, नथनी, अंगूठी आदि की खरीदारी की। उधर, चाऊमीन, बर्गर, टिक्की, डोसा आदि चटपटे व्यंजनों का भी आगंतुकों ने स्वाद लिया।

संबंधित समाचार