बरेली: पीएम और सीएम को भेजा खून से लिखा मांग पत्र
बरेली, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खून से लिखकर डाक के माध्यम से पत्र भेजा। संघ के जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से पांच सूत्रीय मांगों …
बरेली, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खून से लिखकर डाक के माध्यम से पत्र भेजा।
संघ के जिला अध्यक्ष रामलाल कश्यप ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण सरकार द्वारा न होने के कारण सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए प्रदेश के समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के माध्यम से खून से लिखे मांग भेजने का कार्य कर रहे हैं।
फिर भी सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। पत्र भेजने वालों में रामेश्वर दयाल, रविंद्र कश्यप, रनवीर सिंह, सूरज पाल, सर्वेश, अरविंद शर्मा, निहाल, मो. शाहीन, जोगिंदर सिंह, संतराम, सतीश कुमार, किशन, श्रीपाल वर्मा, छोटेलाल आदि शामिल हैं।
