आज का राशिफल | 18 दिसंबर, 2021
मेष राशि आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। वृष राशि आज सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्जा उतरने से मन का भार उतरेगा। …
मेष राशि
आज व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
वृष राशि
आज सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्जा उतरने से मन का भार उतरेगा। जीवनसाथी को करियर में बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे। जिसका आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
आज आप अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। इसलिए व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
कर्क राशि
आज जीवन साथी के साथ रोमांस का आनन्द लेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नए संपर्क से आपको धन लाभ हो सकता है। युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आज प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आज कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अपने साथियों से प्रतिस्पर्धा न करें। उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।
तुला राशि
आज परिजनों के व्यवहार से थोड़े क्षुब्ध होंगे। अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। तामसिक आहार के सेवन से बचें। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।
धनु राशि
आज परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं। जूनियर सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।
मकर राशि
आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। प्रेम विवाह के लिए परिवार जनों से चर्चा कर सकते हैं। धर्म-ग्रन्थों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे। बच्चे खेलकूद और मनोरंजन का आनन्द उठायेंगे।
कुंभ राशि
आज आप कुछ चिन्तित महसूस करेंगे। व्यापार में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले में दर्द, खराश और बुखार की समस्या हो सकती है।
मीन राशि
आज प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। चारों ओर का वातावरण बहुत शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। घर में अतिथियों का आगमन होने की सम्भावना बन रही है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा।
