खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुश्ती मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन
लखनऊ। खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुश्ती मूल्यांकन शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र में किया गया। खेलो इंडिया टैलेंट आइंडिटिफिकेशन सेल (टीआईडीसी) की देखरेख में आयोजित इस चार दिवसीय कैंप में 15 साल से 23 साल की उम्र के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व ओलंपियन व अर्जुन …
लखनऊ। खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुश्ती मूल्यांकन शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र में किया गया। खेलो इंडिया टैलेंट आइंडिटिफिकेशन सेल (टीआईडीसी) की देखरेख में आयोजित इस चार दिवसीय कैंप में 15 साल से 23 साल की उम्र के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान पूर्व ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी सुजीत मान (टीआईडीसी सेल) और श्याम बुदाकी (हाई परफारमेंस मैनेजर) ने इन उभरते हुए पहलवानों की क्षमता का आंकलन किया। इस दौरान फिजियोलॉजिकल, एंथ्रोपोमेंट्री और स्ट्रेंथ व कंडीशनिंग में खिलाड़ी शामिल हुए।
कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत ने बताया कि साई की इस कवायद का मकसद भविष्य के खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।
विधानसभा सत्र के अंतिम दिन भावुक हुए अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित
विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भावुक हो गए। आंख में आंसू भरे अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदन की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विधायकों की विदाई के समय वह कुछ भी कहने को असमर्थ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जब हम जाते हैं तो हमें अग्नि स्नान करना पड़ता है। नेताओं को उस व्यक्ति के आगे भी हाथ जोड़ना पड़ता है जो हमें गालियां भी देते हैं। यह किसी अग्नि स्नान से कम नहीं होता।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- विधानसभा सत्र के अंतिम दिन भावुक हुए अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित
