रुतबा ऐसा कि तालाब की जमीन पर शहर में बना लिया होटल, जानें क्या है पूरा मामला?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के जिला पंचायत सदस्य और 50 हजार के इनामिया अपराधी की तलाश के लिए जिले की चार टीमें लगाई गईं हैं। सपा सरकार में गब्बर का एक समय ऐसा रुतबा था कि शहर के पास इलाके में तालाब और रास्ते की जमीन पर हो गेस्ट हाउस बनवा दिया। पीड़ित जुबान तक नहीं खोलते …

बहराइच। पयागपुर के जिला पंचायत सदस्य और 50 हजार के इनामिया अपराधी की तलाश के लिए जिले की चार टीमें लगाई गईं हैं। सपा सरकार में गब्बर का एक समय ऐसा रुतबा था कि शहर के पास इलाके में तालाब और रास्ते की जमीन पर हो गेस्ट हाउस बनवा दिया। पीड़ित जुबान तक नहीं खोलते थे। अब पीड़ित सामने आकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन की जांच में होटल का निर्माण सरकारी जमीन पर पाया गया है। ऐसे में अब प्रशासन का बुलडोजर होटल पर भी चल सकता है। पयागपुर थाना अंतर्गत मोहनापुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। लेकिन गब्बर का अपराधों से पुराना नाता है। पुलिस फाइल में गब्बर सिंह हिष्ट्रीशीटर भी है। जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध जिले के पयागपुर, कोतवाली नगर, देहात और दरगाह शरीफ थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पढ़ें: बरेली: 23 मिनट की देरी से बरेली पहुंचे पीएम मोदी, जनप्रतिनिधियों ने एम्स और आईटी पार्क की रखी मांग

वहीं, जिले से बाहर अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज जिले में लूट, हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज चल रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आलम यह रहा कि सपा सरकार शहर के डीगिहा में तालाब और रास्ते की जमीन में ही होटल का निर्माण करा दिया। होटल निर्माण भी पूरी तरह से अवैध है। ऐसे में होटल पर भी प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है। अब जिला पंचायत सदस्य 50 हजार के इनामिया अपराधी भी घोषित किए गए हैं। उसके पीछे कोतवाली नगर, एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई हैं। लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है।

सीआरओ ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट…

पुलिस ने शहर में तालाब और रास्ते की लगभग 16 बिसवा जमीन की रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगा था। सीआरओ ने जो रिपोर्ट सौंपी हैं, उसमें रास्ता और तालाब की जमीन अंकित है। ऐसे में कभी भी पुलिस और प्रशासन की कार्यवाई हो सकती है।

संबंधित समाचार