पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसान नेता चढ़ूनी ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को अपनी राजनीतिक पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ बनायी और कहा कि यह अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चढ़ूनी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सदस्य हैं जो 40 किसान संगठनों से मिलकर बना है। एसकेएम ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक चले …

चंडीगढ़। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को अपनी राजनीतिक पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ बनायी और कहा कि यह अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चढ़ूनी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सदस्य हैं जो 40 किसान संगठनों से मिलकर बना है। एसकेएम ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक चले किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया।

चढ़ूनी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ”हम संयुक्त संघर्ष पार्टी बना रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ”हमारा उद्देश्य राजनीति में शुचिता तथा अच्छे लोगों को आगे लाना होगा।” वह हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भी हैं।

राजनीतिक नेताओं की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे ”गरीबों के हितों को नजरअंदाज करते हुए पूंजीपतियों के पक्ष” में नीतियां बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी धर्मनिरपेक्ष होगी और यह समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी।

एक सवाल के जवाब में चढ़ूनी ने कहा कि वह पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी। ‘मिशन पंजाब’ के समर्थक चढ़ूनी राज्य के किसान संगठनों से आगामी चुनाव लड़ने के लिए कहते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें…

वायुसेना प्रमुख बोले- हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर निष्पक्ष होगी कोर्ट ऑफ इंक्वायरी, लगेंगे कुछ हफ्ते

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म