बहराइच: गायब युवक का नदी में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में शुक्रवार से गायब युवक का शव शनिवार को घाघरा नदी में उतराता मिला। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बौंडी थाना …

बहराइच। जिले में शुक्रवार से गायब युवक का शव शनिवार को घाघरा नदी में उतराता मिला। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि बौंडी थाना अंतर्गत टिकुरी गांव निवासी पंकज कुमार (22) पुत्र लाल जी शुक्रवार शाम को घर से गायब हो गया। परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं लगा। शनिवार सुबह गांव के लोग कुछ दूरी पर बहने वाली घाघरा नदी में युवक का शव बहता हुआ देखा।

पढ़ें: जौनपुर के सौंदर्यीकरण की दो परियोजनाओं की पहली किस्त जारी: गिरीश चन्द

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नदी के तट पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। पिता ने पुत्र पंकज कुमार के रूप में मृतक की पहचान की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच: कारोबारी के अपहर्ता देवेंद्र पर 50 हजार का इनाम, कोर्ट ने खारिज की याचिका

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भू माफिया देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर की अग्रिम जमानत याचिका कर दी है। देवेंद्र सिंह के अपराधिक इतिहास को देखते हुए कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया है। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया है। महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल के शिलान्यास के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच पर प्रतिमा भेंट करने पर देवेंद्र सिंह सुर्खियों में आया था। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार