रामपुर : अजीमनगर क्षेत्र के खेतों में जेसीबी कर रही खनन, जिम्मेदार लापरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खेतों में जेसीबी चल रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन इसको रोकपाने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों तक को अवगत करा दिया है। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिले भर में धड़ल्ले से खनन माफिया नादियों के घाटों …

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खेतों में जेसीबी चल रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन इसको रोकपाने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों तक को अवगत करा दिया है। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

जिले भर में धड़ल्ले से खनन माफिया नादियों के घाटों और खेतों से अवैध खनन कर रहे हैं। भोट और खौद इस समय खनन का अड्डा बना हुआ है। जिसमें सुबह से लेकर शाम तक जेसीबी चल रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन इन खनन को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं ओवरलोड वाहन हादसे का भी कारण बनते हैं। इससे उनके हौंसले बुलंद हैं। माफिया खुलेआम मिट्टी का खनन कर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पटान कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों से रेत-मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के निकलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ रोज पहले ओवरलोड होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया था। उसके बाद भी प्रशासन इसको रोकपाने में नाकाम साबित हो रहा है।

खेतो से मिट्टी उठाने की जानकारी मेरे पास नहीं है। इस बारे में तहसील के अधिकारी बता सकते हैं।  प्रदीप कुमार, एसओ अजीमनगर

संबंधित समाचार