बहराइच: घाघरा में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की जताई दा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम तिकुरी निवासी युवक का शव शनिवार को घाघरा नदी में उतराता दिखा।  पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  परिवारजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस हत्या होने से इनकार कर रही है। बौंडी थाना क्षेत्र के तिकुरी गांव निवासी पंकज 23 …

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम तिकुरी निवासी युवक का शव शनिवार को घाघरा नदी में उतराता दिखा।  पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  परिवारजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस हत्या होने से इनकार कर रही है।

बौंडी थाना क्षेत्र के तिकुरी गांव निवासी पंकज 23 शुक्रवार की शाम घर से बाहर गया था। देर रात तक जब पंकज घर वापस नहीं आया तो स्वजनों को उसकी चिंता सताने लगी। स्वजनों ने पंकज की तलाश शुरू की। 24 घंटे बाद शनिवार की सुबह गांव के बगल बह रही घाघरा नदी में उसका शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता लाल जी ने थाने पर सूचना दी। एसआई अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। नायब तहसीलदार महसी विपुल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली है। राजस्वकर्मियों को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस की जांच के आधार पर राजस्व विभाग कदम उठाएगा।

बहराइच: फरियादियों को मिला आश्वासन, सिर्फ 42 मामले मौके पर निस्तारित

जिले के छह तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  सदर तहसील में डीएम डॉ दिनेश चंद्र तो पयागपुर तहसील में देवीपाटन मंडल के डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल ने फरियाद सुनी।  अफसरों के पटल कुल 311 फरियाद आए, इनमें सिर्फ 42 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।  85 फीसदी लोग आश्वासन पाकर वापस लौटने को विवश हुए।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बहराइच: फरियादियों को मिला आश्वासन, सिर्फ 42 मामले मौके पर निस्तारित

संबंधित समाचार