रामपुर : जंगल में तेंदुआ के पद चिन्ह मिलने से मचा हड़कंप
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने जंगल में जब तेंदुए के पद चिन्ह देखे तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत करने के बाद …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने जंगल में जब तेंदुए के पद चिन्ह देखे तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत करने के बाद भी वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिल सकी। वहीं वन विभाग ने जंगली बिल्ली के पद चिन्ह होने की पुष्टि की।

दढ़ियाल क्षेत्र में दो सप्ताह से तेंदुए ने दहशत मचा रखी है। तेंदुए की दहशत के चलते दो दर्जन से अधिक गांवों में दहशत का माहौल है। इस कारण किसान अकेले में खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व सोमवार की रात को जटपुरा के जंगल में किसानों ने तेंदुए को देखा था। बीते शुक्रवार को दढ़ियाल-मुरादाबाद मार्ग पर त्रिवेणी शुगर मिल व सरकथल के बीच में कुछ राहगीरों ने तेंदुए को मार्ग पार करते हुए देखा था।
शनिवार को क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में कुछ किसान अपने खेत पर गए थे। खेतों पर पंजे देखकर किसानों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह सूचना पूरे क्षेत्र की तरह फैल गई। किसान डर के मारे खेतों से घर लौट आए। सूचना पाकर वन विभाग के दरोगा राजकुमार टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत करने के बाद भी वन विभाग की टीम को कोई लोकेशन का पता नहीं चल सका है।
तेंदुए की लोकेशन मिलते ही पिंजरा लगा दिया जाएगा। जंगल में मिले निशान जंगली बिल्ली के हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। – राजीव कुमार, डीएफओ
