लखनऊ: विधानसभा का घेराव करेगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं का संरक्षण, उनका मानदेय बढ़ाया जाना, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किये जाने …

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं का संरक्षण, उनका मानदेय बढ़ाया जाना, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किये जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर कई बार शासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन को लेकर शनिवार को एक बैठक की गई। इस बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष नारायण दुबे , ओम प्रकाश पांडे, महामंत्री निरंजन कुमार श्रीवास्तव, कार्यवाहक महामंत्री रेनू मिश्रा, हरगोविंद यादव, अजय लक्ष्मी यादव, श्वेता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का काम पकड़ेगा रफ्तार, उपाध्यक्ष ने गठित की अधिकारियों की टीम

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का काम जल्दी ही रफ्तार पकड़ेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती नदी के दोनों तटबन्धों पर फोरलेन सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य में किसी भी तरह की रुकावट न आए और ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का कार्य समय से पूरा हो इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों की टीम गठित की है।

पढ़ें: लखनऊ: बाइक खरीदने के नाम पर युवक से हुई 24 हजार की ठगी

उन्होंने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि लखनऊ ग्रीन काॅरीडोर प्रोजेक्ट को समय से पूरा करना आवश्यक है। इसलिए उपाध्यक्ष के निर्देश पर चार विभागीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिसमें विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर, अधिशासी अभियंता जोन तीन संजीव कुमार, तहसीलदार अर्जन शशिभूषण पाठक तथा सहायक अभियंता जोन सात राजकुमार को शामिल किया गया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार