सीतापुर: आशा बहुओं ने मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। आशा बहू कल्याण समिति ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में शनिवार को सिधौली में इन लोगों ने कार्यबहिष्कार किया। आशा बहू कल्याण समित की ब्लाक अध्यक्ष मीना कुमारी ने बताया संगठन कि सरकार से छः मांगो को पूरा किये जाने की मांग की गई है। जिसमें …

सिधौली/सीतापुर। आशा बहू कल्याण समिति ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में शनिवार को सिधौली में इन लोगों ने कार्यबहिष्कार किया। आशा बहू कल्याण समित की ब्लाक अध्यक्ष मीना कुमारी ने बताया संगठन कि सरकार से छः मांगो को पूरा किये जाने की मांग की गई है।

जिसमें छिन्न भिन्न प्रोत्साहन राशि भुगतान के बजाय एक निश्चित मानदेय की व्यवस्था की करने आशा एवं संगिनी के लिए एक शिकायत हेल्पलाइन की व्यवस्था करने, क्षेत्र एवं अन्य विभागीय कार्यालयों के भ्रमण के दौरान जोखिम अवस्था में एक बीमा की व्यवस्था की करने व आशा एवं संगिनी को उचित कर्मचारी का दर्जा दिये जाने के साथ आशा एवं संगिनी को विभागीय शोषण से सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा योग्यता एवं शिक्षा के आधार पर आशा व आशा संगिनी का पदोन्नति एएनएम आदि पदों पर किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आगामी चुनावों के पहले सुनवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन तथा कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर गीता सिंह, प्रभा रानी, उर्मिला, किरन, मंजू, सरोजनी, विमला, उषा, संजू देवी, रेनू, निर्मला देवी आदि काफी संख्या में आशा बहू व संगिनी मौजूद रहीं।

ई-रिक्शा चालकों ने एकत्र होकर किसान संगठन को सुनाई पीड़ा

सीतापुर में ई रिक्शा चालकों पर जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक को लेकर रिक्शा चालक अपनी समस्याओं के लिए आरएमपी इंटर कालेज के सामने ग्रास फार्म पर शनिवार को एकत्र हुए। पीड़ित चालकों ने संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू, किसान मंच प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह, सिख संगठन जिला अध्यक्ष गुरु पाल सिंह से संपर्क कर उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया। आपसी विचार-विमर्श के बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन से बात की गई। जिसमें कई निर्णय हुए।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी में तीन दिवसीय हनी-बी अंतरराष्ट्रीय महोत्सव शुरू, 700 से ज्यादा मौनपालक हुए शामिल

 

संबंधित समाचार