लखनऊ: अमृत महोत्सव पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता आयोजित
लखनऊ। एकता नगर स्थित लखनऊ मॉडल स्कूल में शनिवार को अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता की आरती से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (रक्षा मंत्रालय लेखा अधिकारी) आशुतोष की उपस्थित …
लखनऊ। एकता नगर स्थित लखनऊ मॉडल स्कूल में शनिवार को अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता की आरती से हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (रक्षा मंत्रालय लेखा अधिकारी) आशुतोष की उपस्थित रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति जागरूक और देश के प्रति प्राण की आहुति देने का संकल्प करवाया। प्रधानाचार्य डॉ. शिखा घोष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर पंकज, प्रकाश, सुनील उपस्थित थे।
पढ़ें: सीतापुर: महिलाएं हुईं ठगी का शिकार, साफ करने के नाम पर ठगों ने पार किए तीन लाख के जेवर
साथ ही अमृत महोत्सव समिति के कार्यकर्ता आदर्श , अभिषेक, इंगित आदि उपस्थित रहे। संचालन आदर्श ने किया। छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
लखनऊ: रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर आने वाले यात्रियों की नहीं हो रही कोरोना की जांच
विभिन्न प्रदेशों में ओमीक्रॉन के नए मामले पाए जाने के बाद भी प्रदेश में आने वाले यात्रियों की कोरोना संक्रमण की जांच नहीं की जा रही है। ओमीक्रॉन के मंडराते खतरे के बाद भी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी लगातार लापरवाही बरती जा रही है। चारबाग रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चिकित्सकों की टीम नहीं आ रही है। ऐसे में यहां से यात्री आसानी से शहर के अंदर पहुंच रहे हैं। राजधानी में आलमबाग, चारबाग, अवध और कैसरबाग बस अड्डा मौजूद है। इन बस अड्डों पर विभिन्न स्थानों से यात्री आ रहे हैं। जयपुर और चंडीगढ़ के साथ ही प्रदेश भर से यात्री यहां आ रहे हैं। लेकिन बस अड्डों पर कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
