अमेठी में मोदी-योगी पर जमकर बरसे राहुल-प्रियंका, जानें क्यों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोयी जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस की महासचिव और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने अपने गढ़ अमेठी में शनिवार को आयोजित पदयात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह लोग झूठ का जाल फैला रहे हैं। इसलिए यह सरकार बदल …

अमेठी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोयी जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस की महासचिव और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने अपने गढ़ अमेठी में शनिवार को आयोजित पदयात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह लोग झूठ का जाल फैला रहे हैं।

इसलिए यह सरकार बदल डालिए। यहां जगदीशपुर के रामलीला ग्राउंड से छह किलोमीटर की पदयात्रा करके हरिमऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव ने लोगों के साथ अपने परिवार के पुराने संबंधों की दुहाई देते हुए संबोधन की शुरूआत की। कहा कि मैं 13 साल की थी, पिता के साथ आई थी जीप में बैठकर जाती थी, आपसे बात करती थी। अब कुछ ही दिनों में 50 साल की होने वाली हूं। आपने भी रिश्ता निभाया और मैंने भी।

अमेठी से कांग्रेस की दरकी जमीन पर किसी से कोई शिकवा न होने की बात कहते हुए प्रियंका ने कहा कि परिस्थितियां ही कुछ ऐसी बनी कि आपने भी सीखा और हमने भी। पिछले चुनाव में यहां एक झूठ का जाल फैलाया गया। किसने फैलाया? उन्होंनें ही जो साढ़े सात सालों से फैला रहे थे।

पढ़ें: मुरादाबाद : सपा सांसद के बिगड़े बोल- शादी में विलंब पर आवारागर्दी करेंगी लड़कियां

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि ढ़ाई सालों में क्या हुआ? सबसे पहले कोरोना की पहली लहर आई। अमेठी के लोग प्रदेश में फंसे थे, अमेठी रायबरेली के लोगों के फोन आते थे। तब लोग रोकर कहते थे घर पहुंचा दें। अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को भी आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि उस समय कहां गयी थीं आपकी सांसद और कहां गयी थी भाजपा।

संबंधित समाचार