झांसी जीआईसी के छात्रों को गोल्डन एल्युमिनाई सम्मान से किया गया सम्मानित
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में शनिवार को आयोजित किये गये शताब्दी समारोह में कॉलेज के पचास साल पहले तक के छात्रों को “ गोल्डन एल्युमिनाई सम्मान” से सम्मानित किया गया। यहां जीआईसी प्रांगण में आयोजित शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज झांसी के पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में शनिवार को आयोजित किये गये शताब्दी समारोह में कॉलेज के पचास साल पहले तक के छात्रों को “ गोल्डन एल्युमिनाई सम्मान” से सम्मानित किया गया। यहां जीआईसी प्रांगण में आयोजित शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज झांसी के पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आर सी अरोड़ा , राम नारायण अग्रवाल, यशोवर्धन गुप्त, डॉक्टर पीके अग्रवाल व आरके श्रीवास्तव के विशिष्ट आथित्य में दीप प्रजज्वलित करके किया गया।
तत्पश्चात सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट बाहर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ़ अशोक सक्सेना ने कहा “ आज आयोजित शताब्दी समारोह में पुरातन मित्रों को देखकर मैं अभिभूत हूं। कार्यक्रम की सफलता का पूरा श्रेय मेरी आयोजन समिति को एवं आप सभी को जाता है।”
विश्व हिंदू महासंघ योगी आदित्यनाथ के आगे ढाल बनकर खड़ा होगा : भिखारी प्रजापति
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में जय जय योगी सरकार यात्रा का आगाज करने आये विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति शनिवार को कहा कि योगी जी हिंदूत्व के नेता हैं। अगर हिंदुत्व विकास में कोई बाधा डालता है तो विश्व हिंदू महासंघ ढाल की तरह योगी जी के आगे खड़ा होगा। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने यात्रा प्रारंभ से पहले राजकीय संग्रहालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संत हैं और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोरक्ष पीठाधीश्वर एक सन्यासी हैं।
यह भी पढ़ें:-विश्व हिंदू महासंघ योगी आदित्यनाथ के आगे ढाल बनकर खड़ा होगा : भिखारी प्रजापति
