लखनऊ: हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में 7 डिग्री लुढ़का राजधानी का पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शनिवार सुबह से बह रही तेज हवाओं से कनकनी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान भी 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है। …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शनिवार सुबह से बह रही तेज हवाओं से कनकनी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान भी 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है।

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आंकड़े के अनुसार जहां गत शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज से कोहरे का प्रकोप खत्म, तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 19 दिसंबर से लखनऊ में कोहरे का असर खत्म हो जायेगा। 21 दिसंबर तक खिली धूप देखने को मिलेगी। वहीं 22 दिसंबर से आंशिक बादलों के साथ मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में दूर देश से आता ओमीक्रोन, युगांडा से लौटे पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी संक्रमित

24 घंटे और बढ़ेगी कनकनी, फिर बढ़ेगा तापमान

पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में लखनऊ में तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है। जिससे कनकनी बढ़ेी। वहीं 22 दिसंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ठंड का असर कम होगा।

यह भी पढ़ें:-कानपुर अधिवक्ता हत्याकांड: बवाल होने की आशंका में पोस्टमार्टम हाउस बना छावनी, आरोपी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार