लखनऊ: इस बार सेंटा देगा कोरोना से बचने का संदेश, क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू
लखनऊ। चिड़ियाघर में इस बार सेंटा क्लाज दर्शकों को कोरोना संक्रमण से बचने का संदेश देगा। इसके लिए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सेंटा की ड्रेस पहनने वाले कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार हर साल की तरह इस बार …
लखनऊ। चिड़ियाघर में इस बार सेंटा क्लाज दर्शकों को कोरोना संक्रमण से बचने का संदेश देगा। इसके लिए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सेंटा की ड्रेस पहनने वाले कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसम्बर वाले दिन सेंटा बच्चों को टॉफियां वितरित करेगा।
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में क्रिसमस वाले दिन सेंटा क्लाज बच्चों को उपहार देगा। उद्यान में आने वालों को सेंटा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी संदेश देगा। चिड़ियाघर के निदशक आरके सिंह के अनुसार 25 दिसम्बर को भीड़ अधिक होती है। ऐसे में यहां पर टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने के साथ ही अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाती है। बाड़ों से लेकर सभी पार्कों की साफ-सफाई के व्यापाक इंतजाम किए गए हैं। यहां के दो कर्मचारी सेंटा का रूप रख कर बच्चों को टॉफियां देंगे। लोग उनके साथ सेल्फी भी ले सकेंगे।
चिड़ियाघर में उमड़ने लगी भीड़
ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही यहां पर दर्शकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। धूप सेंकने के चक्कर में जानवर भी दिन भर बाड़ों में नजर आ रहे हैं। बाघ, तेंदुआ के साथ ही हिरणों का झुंड भी दिन भर धमाचौकड़ी करते हुए आसानी से दिख जाता है। चिम्पांजी बाड़े के सामने दर्शकों को भीड़ सबसे अधिक हो रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, 24 घंटे में 7 डिग्री लुढ़का राजधानी का पारा
