बरेली: जमीन गिरवी रखकर बेटा करता है मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर बेटा पिता के साथ मारपीट करता है। उनकी जमीन को गिरवी रखकर रकम खर्च करता है। विरोध करने पर बेटी के घर रहने का दबाव बनाता है। पीड़ित बुजुर्ग किसान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नबावगंज थाना क्षेत्र के अख्तयारपुर निवासी महेंद्र …

बरेली, अमृत विचार। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर बेटा पिता के साथ मारपीट करता है। उनकी जमीन को गिरवी रखकर रकम खर्च करता है। विरोध करने पर बेटी के घर रहने का दबाव बनाता है। पीड़ित बुजुर्ग किसान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
नबावगंज थाना क्षेत्र के अख्तयारपुर निवासी महेंद्र की गांव में ही पांच बीघा जमीन है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा चाचा और चचेरे भाइयों के साथ मिलकर उनकी जमीन गिरवी रख देता है। रकम मांगने पर रुपये भी नहीं देता है। मारपीट करता है। बताया कि 16 दिसंबर को वह बेटी के घर से 32 हजार रुपये लेकर पोती के जन्मोत्सव में पहुंचे थे।

आरोप है कि वहां उसके संबंधी व अन्य परिजनों ने शराब के नशे में उनसे मारपीट की और 32 हजार रुपये छीनकर उन्हें भगा दिया। किसान के मुताबिक उसके बेटे समेत अन्य परिजन लगातार उस पर जमीन नाम करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। मामले में महेंद्र ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।

संबंधित समाचार