बरेली: किशोर पर फायरिंग में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
सीबीगंज, अमृत विचार। कॉलेज से घर लौट रही 11वीं क्लास की छात्रा के साथ गांव के माजिद, साजिद व फहीम ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद गांव में दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए थे। इस बीच एक युवक हिमांशु शर्मा ने कई राउंड फायर कर दिए जिसमें पास खड़ा बच्चा आसिफ घायल हो गया। बच्चे …
सीबीगंज, अमृत विचार। कॉलेज से घर लौट रही 11वीं क्लास की छात्रा के साथ गांव के माजिद, साजिद व फहीम ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद गांव में दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए थे। इस बीच एक युवक हिमांशु शर्मा ने कई राउंड फायर कर दिए जिसमें पास खड़ा बच्चा आसिफ घायल हो गया।
बच्चे के हाथ व पेट में छर्रे लगे थे। पुलिस ने शुक्रवार देर रात छात्रा के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को बच्चे के भाई गालिब खां की ओर से फायरिंग करने वाले बिशारतगंज निवासी हिमांशु शर्मा व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, गांव में भी अब हालात शांतिपूर्ण है।
