बरेली: महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दबंग भाई महिला के घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। जिसके बाद में आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की। मामले …

बरेली, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दबंग भाई महिला के घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। जिसके बाद में आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की।

मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रेमनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 17 दिसंबर की सुबह वह घर पर अकेली थी। इसी बीच कॉलोनी के रहने वाले तीन भाई उसके घर में घुस आए।

उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति के साथ कभी भी कोई घटना कर सकते हैं।

संबंधित समाचार