मुरादाबाद : दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। आरोप है कि देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। शिकायत पर ससुराल वालों ने उत्पीड़न किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती का निकाह पांच साल पूर्व ही हुआ था। एसएसपी ने कटघर पुलिस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। आरोप है कि देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। शिकायत पर ससुराल वालों ने उत्पीड़न किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती का निकाह पांच साल पूर्व ही हुआ था। एसएसपी ने कटघर पुलिस को एफआईआर का निर्देश दिया है।

नागफनी थाना क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उसका विवाह पांच साल पूर्व कटघर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। ससुराल वाले कारोबार करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करते थे। इस दौरान उसके संतान भी नहीं हुई। देवर बुरी नजर रखने लगा। मौका मिलते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगता। शिकायत करने पर ससुरालीजन उस पर देवर को झूठा बदनाम करने का आरोप लगाने लगे।

आरोप है कि 23 नवंबर को झाड़ू लगाते समय देवर ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए, तब वह बच सकी। उसकी मां ने छह लाख रुपये का मकान खरीदा था। ससुराल वाले उसे अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे। संतान न होने के कारण उसे बांझ कहकर ताने मारते हुए घर से निकाल दिया।

थाने में शिकायत की जानकारी मिलने पति आग-बबूला हो गया। चार दिसंबर को पति मायके आया और दूसरी शादी की धमकी दी तथा तीन तलाक बोलकर चला गया। महिला ने एसएसपी के यहां तीन बार प्रार्थना पत्र दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि अब ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिस पर उसने फिर एसएसपी का दरवाजा खटखटाया।

संबंधित समाचार