चेतेश्वर पुजारा ने कहा- तेज गेंदबाज जिताएंगे अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज, हर मैच में 20 विकेट लेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोहानसबर्ग। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बेशक फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि इस बार भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। इसके लिए उन्हें अपने तेज गेंदबाज़ों से सबसे ज़्यादा उम्मीदें हैं। वह मानते हैं कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रत्येक टेस्ट में 20 विकेट …

जोहानसबर्ग। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बेशक फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि इस बार भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। इसके लिए उन्हें अपने तेज गेंदबाज़ों से सबसे ज़्यादा उम्मीदें हैं। वह मानते हैं कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रत्येक टेस्ट में 20 विकेट लेने के काबिल हैं।

IND VS ENG: Cheteshwar Pujara about to smashes century in the 3rd test against england virat kohli |IND VS ENG: हेडिंग्ले में हमलावर हुए Cheteshwar Pujara, 2 साल बाद ठोकेंगे शतक! इंग्लैंड

अपने चौथे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंचे पुजारा ने कहा, “दोनों ही टीमों के बीच जो बड़ा अंतर है, वे हमारे तेज़ गेंदबाज़ ही हैं। अगर आप ऑस्ट्रेलिया या फिर इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज़ पर नज़र डालें तो आप महसूस करेंगे कि हम एक गेंदबाज़ी यूनिट के तौर पर काफ़ी शानदार थे।

IND vs ENG: Suryakumar Yadav can replace Cheteshwar Pujara in test squad|IND vs ENG: Cheteshwar Pujara की जगह लेने को तैयार ये बल्लेबाज! वनडे और टी20 में कर चुका है धमाल |

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दक्षिण अफ़्रीका में भी यही तस्वीर नज़र आएगी। तेज़ गेंदबाज़ ही हमारी ताक़त हैं, मुझे विश्वास है कि इन कंडीशंस का भरपूर फ़ायदा उठाते हुए हर टेस्ट में तेज़ गेंदबाज़ 20 विकेट ले सकते हैं।”

England frustrated by India on day three of third Test as Cheteshwar Pujara found his form at Headingley | Cricket News | Sky Sports

पुजारा ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनकी सहयोगी स्टीम के संदर्भ में कहा कि अच्छी चीज यह है कि हमने भारत में कुछ टेस्ट मैच खेले हैं। इसलिए अधिकांश खिलाड़ी लय में हैं और जब बात तैयारी की आती है तो हमारा सहयोगी स्टाफ शानदार है। वे हमारा अच्छा साथ दे रहे हैं और पहले टेस्ट से पूर्व अब भी हमारे पास पांच से छह दिन का समय है।

पहले दिन 7 विकेट खोने पर टीम इंडिया पर बरसे ट्विटर यूजर | CricketCountry.com हिन्दी

भारतीय टीम 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका पहुंची और पुजारा का मानना है कि सेंचुरियन में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट की तैयारी के लिए 10 दिन पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि तैयारी के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है और खिलाड़ी इस सीरीज को लेकर बेताब हैं। यह हमारे पास दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली सीरीज जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका है। इसलिए हम सभी उत्सुक हैं।

 

 

संबंधित समाचार