बरेली: गल्ला लेकर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में रामपुर से गल्ला लेकर आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि युवक की बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में रामपुर से गल्ला लेकर आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि युवक की बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
नंदौसी में हुआ हादसा, बाइक भी क्षतिग्रस्त
दरअसल, सीबीगंज के परधौली गांव के रहने वाले सुनील सक्सेना ने बताया कि उनके तहेरे भाई जितेन्द्र (25) शुक्रवार को गांव से बाईक पर रामपुर गल्ले का सामान लेकर गया था। देर शाम को लौटते समय वह बाइक को गल्ले से लोड वाहन के आगे चलाते हुए आ रहा था। नदौसी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेन्द्र को अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जितेन्द्र की दो साल पहले ही बिनावर की रहने वाली पिंकी से शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। जब परिजनों को जितेंद्र की मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े-
