Bigg Boss 15: ऐसा क्या कहा तेजस्वी प्रकाश ने कि सुनकर उमर के उड़ गए होश…जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कलर्स के सबसे कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के घर में जहां आपने कंटेस्टेंट के बीच अफेयर शुरू होते देखे होंगे। वहीं, इस बार एक कंटेस्टेंट ने हर किसी को एक ऐसी बात बोलकर चौका दिया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। यहां, तेजस्वी प्रकाश उमर रियाज से कहतीं दिखाई दे रहीं हैं कि …

मुंबई। कलर्स के सबसे कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के घर में जहां आपने कंटेस्टेंट के बीच अफेयर शुरू होते देखे होंगे। वहीं, इस बार एक कंटेस्टेंट ने हर किसी को एक ऐसी बात बोलकर चौका दिया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। यहां, तेजस्वी प्रकाश उमर रियाज से कहतीं दिखाई दे रहीं हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा होस्ट सलमान खान के कहने पर कहा है।

दरअसल, आने वाले प्रोमो में सलमान ने बॉलीवुड स्टार गोविंदा के साथ मिलकर तेजस्वी से उमर के साथ प्रैंक करवाया है। भाईजान और गोविंदा तेजस्वी को बताते हैं कि उन्हें क्या-क्या बोलना है।

सलमान-गोविंदा के इशारों पर तेजस्वी…

शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान और गोविंदा एक-एक करके घरवालों को अपनी इशारों पर नचाएंगे। सलमान और गोविंदा सबसे पहले यह सीक्रेट टास्क तेजस्वी को देते हैं।

पढ़ें: सनी लियोनी की ‘मधुबन’ 22 दिसंबर को होगी रिलीज

सलमान खान तेजस्वी से कहते हैं- बोलों मुझे गैस हो रही है। फिर तेजस्वी अपने दोस्तों से कहती हैं उन्हें गैस हो रही है तो उनके दोस्त ही हंसते हुए दूर भाग जाते हैं।

तेजस्वी की बातें सुनकर उमर के उड़े होश…..

बता दें कि तेजस्वी उमर से कहतीं हैं कि मैं मां बनने वाली हूं। फिर आगे कहती हैं गैस से कोई मां बन सकता है क्या? तेजस्वी की बातें सुनकर उमर कंफ्यूजन में हंसने लगते हैं और कहते हैं- इसको क्या हो गया है यार। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी को अपने इशारों पर चलाकर सलमान और गोविंदा भी खूब मजे लेते हैं। प्रोमो वीडियो देखकर यह तो साफ है कि शो में कमिंग एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।

संबंधित समाचार