रायबरेलीः विवाहिता का तालाब में मिला शव, अचानक चारपाई से हो गई थी लापता
रायबरेली। शिवगढ़ के बाजिदपुर मजरे देहली में माइके आई विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 150 मीटर की दूरी पर तालाब में मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौत का कारण पहेली सरीखा बना हुआ है। बाजितपुर मजरे देहली में शांति देवी 30 पत्नी सुनील कुमार जो कि 4 दिन …
रायबरेली। शिवगढ़ के बाजिदपुर मजरे देहली में माइके आई विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 150 मीटर की दूरी पर तालाब में मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौत का कारण पहेली सरीखा बना हुआ है। बाजितपुर मजरे देहली में शांति देवी 30 पत्नी सुनील कुमार जो कि 4 दिन पहले अपने माता-पिता से मिलने माइके आई हुई थी। रविवार को शांति देवी के पिता भाई लाल उठे तो देखा कि उनकी बेटी शांति देवी चारपाई पर नहीं थी। भाई लाल ने बेटी को घर में ढूंढा तो व कहीं नहीं मिली।
जानकारी मिलते ही मोहल्ले वालों ने शांति को ढूंढना शुरू किया। जब सभी पास में बने तालाब पर गए तो वहां शांति देवी के चप्पल तालाब के किनारे थे तो बीच में दुपट्टा दिख रहा था। नाव से परिजनों ने शांति देवी को तालाब से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस बारे में जब विवाहिता के पिता भाईलाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शाम को सब लोगों के साथ खाना पीना खाकर मेरी बेटी लेट गई थी।
सुबह चारपाई पर नहीं थी किसी तरह की कोई बात ही नहीं थी कैसे तालाब पर पहुंची यह नहीं बता सकते हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तालाब में शव मिला है तालाब से विवाहिता का शव बाहर निकाला गया है कहीं चोट के निशान नहीं है। किसी तरह की अभी तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
