अयोध्या: शहादत दिवस पर तीन विभूतियों को मिला ‘माटी रतन’ सम्मान
अयोध्या। अमर शहीद अशफाकउल्ला खां के शहीद दिवस पर अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने अपूर्व जोशी, डॉ नुसरत मेहंदी व सैयद आबिद हुसैन को प्रतिष्ठित “माटी रतन” सम्मान प्रदान किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ भरत पाठक व विशिष्ट अतिथि डॉ नंदिता पाठक ने सम्मान प्रदान किया। अध्यक्षता मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व संचालन …
अयोध्या। अमर शहीद अशफाकउल्ला खां के शहीद दिवस पर अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने अपूर्व जोशी, डॉ नुसरत मेहंदी व सैयद आबिद हुसैन को प्रतिष्ठित “माटी रतन” सम्मान प्रदान किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ भरत पाठक व विशिष्ट अतिथि डॉ नंदिता पाठक ने सम्मान प्रदान किया। अध्यक्षता मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व संचालन शोभा अक्षर और देशदीपक मिश्र ने किया।
मुख्य अतिथि गंगा विचार मंच जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष डॉ भरत पाठक ने कहा कि क्रांतिकारियों की विरासत को संजोना बहुत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि माटी रतन सम्मान के 25वें वर्ष को सरकार की सहायता से भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पाठक ने कहा कि क्रांतिकारियों के इतिहास को केंद्रीय व प्रांतीय स्तर पर पाठ्यक्रम में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नंदिता पाठक ने कहा कि देश की आजादी बलिदानों से मिली है।
पढ़ें: हरदोई: पारा गिरने से बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा
संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश को समीक्षा करनी होगी कि देश को क्रांतिकारी विरासत के मुताबिक कहां तक कामयाबी मिली है। पांडेय ने फैजाबाद का नाम बदलने पर चुटकी भी ली। समारोह में तीन-तीन छात्रों को शांति सिंह स्मृति, गीता पाण्डेय स्मृति व डॉ शैलेश पाण्डेय स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
इसमें इमामुद्दीन, अर्जुन पाण्डेय, अंकिता वर्मा, सहित छह अन्य छात्र शामिल हुए हैं। समारोह में संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी, जसवीर सिंह सेठी, हमीदा अजीज, विश्व प्रताप सिंह अंशू अब्दुल रहमान भोलू व अंकित पाण्डेय सहित अनेकों गणमान्य नागरिक शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष मणीन्द्र शुक्ला मन्नू ने अतिथियों को सम्मानित किया।संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी ने समारोह समापन की घोषणा की।
