अयोध्या: पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी के 3.27 लाख रुपए व 7 लाख के जेवर बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महाराजगंज पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों के जेवर व नगदी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपी जिले के ही हैं। थाना महाराजगंज के पूराबाजार स्थित जलालुद्दीन नगर के अशोक कुमार गुप्ता के घर से चोर लगभग 5 लाख रुपए नगद व जेवरात …

अयोध्या। थाना महाराजगंज पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों के जेवर व नगदी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपी जिले के ही हैं। थाना महाराजगंज के पूराबाजार स्थित जलालुद्दीन नगर के अशोक कुमार गुप्ता के घर से चोर लगभग 5 लाख रुपए नगद व जेवरात उठा ले गए थे। घटना गुरुवार को दिन में 3 से 5 बजे के बीच घटी। पुलिस ने मामले में संदेह पर सचिन यादव व उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि टीम को तैनात कर दिया गया था।

उसी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान सचिन यादव निवासी जलालुद्दीन नगर पूरा बाजार थाना महराजगंज अयोध्या, गोलू उर्फ अनूप सिंह निवासी धरमगंज खड़भड़िया थाना इनायतनगर अयोध्या व दीपू उर्फ दीपक निवासी तिवारी का पुरवा मौजा रकौरा थाना के रूप में हुई। सचिन से 1.10 लाख नगद व 13 सोने व चांदी के कीमती जेवरात, गोलू से 1.7 लाख नकद व 20 सोने व चांदी के कीमती जेवरात और दीपू से एक लाख 10 हजार रुपए नगद व 22 सोने व चांदी के कीमती जेवरात जब्त किए गए।

अयोध्या से होकर गुजरेंगी जनविश्वास यात्राएं

अयोध्या। नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी रविवार से समूचे उत्तर प्रदेश में अपने छह संगठन क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राएं शुरू कर दी हैं। रविवार को यहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पहली जन विश्वास यात्रा महाराजा सुहेलदेव राजभर और डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर से शुरू हो रही। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: प्रभारी को छोड़कर पूरी एसओजी भंग, शाम पांच बजे बाद चौराहों पर नजर आएंगे सीओ और एसओ

संबंधित समाचार