मुरादाबाद : महिलाओं का वास्तविक विकास करेगी कांग्रेस-सचिन
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक के रूप में किया है। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा का उ्देश्य महिलाओं का वास्तविक विकास कर उन्हें सशक्त बनाना है। वह महानगर कार्यालय पर शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक के रूप में किया है। प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा का उ्देश्य महिलाओं का वास्तविक विकास कर उन्हें सशक्त बनाना है। वह महानगर कार्यालय पर शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा की विश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्राओं से जनता का विश्वास नहीं जीता जाता। भाजपा झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस महिलाओं का शैक्षिक सशक्तिकरण कर उनके अधिकार दिलाएगी। सरकार बनने के बाद बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए स्कूटी और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को छल रही है। मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान का नाम लेकर जनता को गुमराह कर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहराज्यमंत्री और उनके बेटे का अपराधीकरण जनता देख चुकी है। सरकार गुंडों का संरक्षण कर रही है। अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की धमकी राजनीतिक विरोधियों को दी जा रही है।
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। सरकार बनने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में भी 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
