बहराइच: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, 2 लोगों की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज बहराइच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।बहराइच-गोंडा हाईवे के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के …

बहराइच। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज बहराइच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।बहराइच-गोंडा हाईवे के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के उधरना सरहदी गांव के पास तेज रफतार कार असंतुलित होकर हाईवे से नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई।

इसमें सवार विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र निवासी सर्वेश कुमार पुऋ सूर्य प्रसाद 35, सचिन कुमार पुत्र राम रंग तिवारी निवासी रोहणीभारी 38 व दिलीप कुमार पुत्र बृजकिशोर 30 घायल हो गए; घायलों को निजी वाहन से मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सर्वेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया, अन्य दो की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सदस्यता ग्रहण कर लौटे विधायक विनय शंकर तिवारी, सपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

दूसरी घटना बहराइच-नानपारा हाईवे के इमामगंज पेटोल पंप के पास नानपारा की ओर से आ रही तेज रफतार डीसीएम ने सामने से बाइक सवार को रौंद दिए। हादसे में नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजी सोहबतिया निवासी रवि पुत्र राजितराम 25 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के पहुंचने पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। हादसे बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एएसपी देहात अशोक शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिवाजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: साथ जीने मरने की कसम सच में पूरा कर गया दंपति, घर से एक साथ निकली दोनों की अर्थियां, इलाके में पसरा मामता 

संबंधित समाचार