अमरोहा : भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है जनता-महबूब अली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं फेल साबित हो रहीं हैं। महंगाई चरम पर है। अब लोग सपा के दिनों को याद कर रहे हैं। कहा कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। रविवार को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के गांव कांकरसराय में …

अमरोहा, अमृत विचार। सदर विधायक महबूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं फेल साबित हो रहीं हैं। महंगाई चरम पर है। अब लोग सपा के दिनों को याद कर रहे हैं। कहा कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है।

रविवार को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के गांव कांकरसराय में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें सदर विधायक व लोक लेखा समिति के सभापति महबूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी है। जनता भाजपा के झूठे दावों से तंग आ चुकी है। सरकार में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार के मंत्री व उनके बेटे किसानों पर गाड़ी चढ़ा रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल किए जाने के प्रस्ताव पर कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को सभी से राय लेनी चाहिए। कहा कि जब यह सरकार कानून पास करके वापस ले लेती है तो ऐसे कानूनों को पास करने से क्या फायदा? एमएलसी परवेज अली ने कहा कि भाजपा शासन में लूट, बलात्कार, अधिकारियों द्वारा जनता का शोषण आम बात हो गई है। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैलियों को देखकर भाजपा बौखला गई है। प्रदेश की जनता इस बार परिवर्तन करने जा रही है। मौके पर कयामुद्दीन, नासिर, फिरोज, इस्कार, जिशान, जाखिर, हस्मत, हारून, धीर सिंह, नसीम खां आदि रहे।

संबंधित समाचार