मुरादाबाद : खेत में बेहोश मिले पीआरडी जवान की उपचार के दौरान मौत
कांठ/मुरादाबाद/अमृत विचार। दो दिन पूर्व घर से खेत पर गए पीआरडी जवान बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिले। कॉसमॉस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कांठ के ग्राम भैंसला रुस्तमपुर निवासी 40 वर्षीय पीआरडी जवान अमित कुमार शर्मा पुत्र भूप राम शर्मा 17 दिसंबर की शाम को परिजनों …
कांठ/मुरादाबाद/अमृत विचार। दो दिन पूर्व घर से खेत पर गए पीआरडी जवान बेहोशी की हालत में गन्ने के खेत में मिले। कॉसमॉस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना कांठ के ग्राम भैंसला रुस्तमपुर निवासी 40 वर्षीय पीआरडी जवान अमित कुमार शर्मा पुत्र भूप राम शर्मा 17 दिसंबर की शाम को परिजनों से खेत पर जाने की बात बोलकर घर से निकले थे। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने जंगल तथा आसपास के ग्रामों में अमित की तलाश की परंतु वह नहीं मिले।
शनिवार को परिजनों तथा ग्रामीणों ने जंगल में जब तलाश की तो गन्ने के खेत में वह बेहोशी की हालत में मिले। उनके हाथों पर किसी जहरीले कीड़े के कांटने के निशान थे। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उन्हें कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
परिजनों तथा ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना कांठ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए। मृतक अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी, पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
