छह रूटों पर शुरू हुआ 57 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, नगर विकास मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नगर विकास मंत्री और महापौर ने वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा रविवार शहरवासियों को दिया। गोमतीनगर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 57 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम जनता को सस्ते किराए में इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का सफर की सुविधा …

लखनऊ। नगर विकास मंत्री और महापौर ने वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा रविवार शहरवासियों को दिया। गोमतीनगर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 57 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम जनता को सस्ते किराए में इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का सफर की सुविधा दी जा रही है। नए वर्ष में 40 और बसें जनता के लिए लाई जाएंगी। इनका संचालन अन्य रूटों पर किया जाएगा। इस मौके पर मंडलायुक्त रंजन कुमार, महापौर संयुक्ता भाटिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अफसरों के एक दल ने इलेक्ट्रिक बस से शहर की सैर की।

इलेक्ट्रिक बस की खासियत

ध्वनि प्रदूषण मुक्त, लो फ्लोर होने से बस् में चढ़ने में आसानी, महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन को डायल 112 से जोड़ा जा रहा है, दिव्यांग यात्री अपनी व्हीलचेयर समेत चढ़ सकतें हैं बस में, एडजेसटेबिल सीटें, फायर डिटेक्शन सुप्रेजन सिस्टम से लैस, डेस्टिनेशन बोर्ड।

मार्ग संख्या- कहां से कहां जाएगी बस

  • ई-1301 -दुबग्गा से गंगागंज, अवध हास्पिटल, चारबाग, जीपीओ, राजभवन, अहिमामऊ, गोसाईंगंज।
  • ई-1401 -बालागंज से विराजखंड, सीतापुर रोड बाई पास, भिटौली, मड़ियांव, इंजीनियरिंग कालेज, मुंशीपुलिया, पालीटेक्निक, अवध
  • बस स्टेशन।
  • ई-1501 -कैसरबाग से रहीमाबाद वाया चौक, दुबग्गा, काकोरी, मलिहाबाद, कटौली।
  • ई-1601 -घंटाघर से बदगदिया वाया सीतापुर रोड बाई पास, गौरईय्या, जेहटा, माल।
  • ई-1701 -राजाजीपुरम से देवां वाया चारबाग, जीपीओ, निशातगंज, एचएएल, पालीटेक्निक, चिनहट, टाटा मोटर्स टेल्को।
  • ई-1801 -कैसरबाग से महिगंवा पुलिस चौकी वाया डालीगंज, खदरा, भिटौली, बख्शी का तालाब, कुम्हरावां।

बसों में मंत्री, महापौर संघ अधिकारियों ने किया भ्रमण

इन बसों में सवार होकर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया, कमिश्नर, निदेशक नगरी परिवहन समेत कई अधिकारियों ने भ्रमण किया।

पहले चरण में 6 शहरों को मिली करीब 200 इलेक्ट्रिक बसें

पहले चरण में 200 इलेक्ट्रिक बसें मिली है। इनमें लखनऊ, कानपुर को 60-60 बसें, वाराणसी और प्रयागराज को 25-25 बसें गोरखपुर एवं झांसी को 15-15 बजे मिली हैं। कुल 200 बसें पहले चरण में आई हैं। प्रदेश के 14 जिलों में 700 बसें अभी आना बाकी है। इनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, मथुरा-वृंदावन, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, गोरखपुर, झांसी आदि जिले शामिल है।

बसों का राजधानी लखनऊ में मौजूदा बेड़ा

  • पहली वाली ग्रे रंग वाली इलेक्ट्रिक बसें-40
  • चल रही सीएनजी बसें 160
  • नई बसों की संख्या 60 (इनमें से तीन बसें क्षतिग्रस्त होने से डिपो में ही खड़ी हैं)

चार्जिंग की व्यवस्था इन पांच स्थानों पर है

  • राजाजीपुरम
  • दुबग्गा
  • पी-4 पार्किंग
  • राम राम बैंक
  • विराज खंड गोमती नगर

नई बसें होंगी पर्यावरण मित्र

बढ़ते प्रदूषण के दौर में आने वाली यह इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण मुक्त हैं। ना ही भाइयों और न ही इनमें ध्वनि प्रदूषण है। यह इलेक्ट्रिक बस से जिनमें ऐसी भी है वह बेआवाज हैं।

जाने बसों की खूबियां

एसी बसें, आवाज रहित, ध्वनि प्रदूषण मुक्त, लो फ्लोर, यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन को डायल 112 से जोड़ा जा रहा है। एडजेस्टेबल सीटें, तेज चार्जिंग, फायर डिटेक्शन सुपरेशन, सिस्टम से लैस, डेस्टिनेशन बोर्ड। पहले ढाई घंटे में होती थी ब से चार्ज। 45 मिनट में होती है चार्जिंग।80 किलोमीटर के स्थान पर अब 120 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करेंगी यह नई इलेक्ट्रिक बसें।

यह भी पढ़ें:-बेअदबी को लेकर मचा बवाल, स्वर्ण मंदिर पहुंचकर बोले सीएम चन्नी- इसमें कुछ विरोधी ताकतें शामिल हो सकती हैं

संबंधित समाचार