प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। भारत सरकार के मौसम विभाग की ओर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 को शीत लहर का प्रकोप रहा। ठंडी हवाओं के साथ जबरदस्त कनकनी का एहसास रहा। देर शाम अधिकांश जिलों में एक …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। भारत सरकार के मौसम विभाग की ओर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 को शीत लहर का प्रकोप रहा। ठंडी हवाओं के साथ जबरदस्त कनकनी का एहसास रहा। देर शाम अधिकांश जिलों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 19 से लेकर 20 दिसंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें राजधानी लखनऊ समेत हरदोई, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, ज्योतिबाफूले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, झांसी, महोबा व ललितपुर के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आगामी 24 घंटे में कई अन्य शहरों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली में फिर से डराता कोरोना, रविवार को 107 नए मामले आए, 27 जून के बाद सबसे अधिक संख्या

बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल में लगी आग

राजधानी के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत तहसीनगंज में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से एक बेसमेंट में चल रहे स्टार हॉस्पिटल में रविवार तड़के आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लपटों से अस्पताल में लगे और एयर कंडीशन और टीवी धमाके के साथ फट गए। वहीं पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, पर लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें:-बेअदबी को लेकर मचा बवाल, स्वर्ण मंदिर पहुंचकर बोले सीएम चन्नी- इसमें कुछ विरोधी ताकतें शामिल हो सकती हैं

संबंधित समाचार