डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। इसके उपरांत सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिए। साथ ही भर्ती मरीजों के तीमारदारों को कंबल वितरण किए जिला अस्पताल में बने रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया इसके अलावा रोडवेज बस स्टॉप पर …

कन्नौज। डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना। इसके उपरांत सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिए। साथ ही भर्ती मरीजों के तीमारदारों को कंबल वितरण किए जिला अस्पताल में बने रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया इसके अलावा रोडवेज बस स्टॉप पर बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने सदर तहसीलदार को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए एवं बस स्टॉप पर कोविड डेस्क पर कर्मचारी मौजूद रहे जिससे आने जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो जिला अस्पताल समेत,विनोद दीक्षित अस्पताल ,रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

भरतकुण्ड महोत्सव में चौथे दिन बही भक्ति की रसधारा

अयोध्या। भरत की तपोस्थली नंदीग्राम में चल रहे 23वें भरतकुंड महोत्सव के चौथे दिन रविवार को रामलीला में प्रभु श्री राम और उनके अनुज भरत जी के चरित्र से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं जनपद के कोने-कोने से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच और करतब दिखाए। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की गईं। कार्यक्रम के चौथे दिन रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद, जनपद स्तरीय कुश्ती एवं सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: विहिप ने मनाया शौर्य दिवस- पथ संचलन से भगवा रंग में रंगा शहर, गूंजे जय श्री राम के जयकारे 

 

संबंधित समाचार