सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों एक हो जाएं, तो भी इन्हें धूल चटाना है : ज्ञान तिवारी
सीतापुर। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि पूर्व के चुनावों ने सारे गठबंधनों को ध्वस्त किया है। 2022 में 2017 से बड़ी जीत दिलाने का संकल्प लेकर जाना है। सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों एक हो जाएं, तो भी इन्हें धूल चटाना है और कमल खिलाना है। भाजपा की सरकार बनाना है। विधायक ने यह बातें …
सीतापुर। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि पूर्व के चुनावों ने सारे गठबंधनों को ध्वस्त किया है। 2022 में 2017 से बड़ी जीत दिलाने का संकल्प लेकर जाना है। सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों एक हो जाएं, तो भी इन्हें धूल चटाना है और कमल खिलाना है। भाजपा की सरकार बनाना है। विधायक ने यह बातें रेउसा के कालेपुरवा में जनचौपाल में कही।
विधायक ज्ञान तिवारी ने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार को गुंडों और माफियाओं ने अपने हाथ में ले लिया था। योगी की सरकार में माफिया या तो जेल में हैं, या ऊपर पहुंच गए। जनता और कानून का राज है। माफिया और गुंडों के मन में डर है। माताओं और बहनोंं में विश्वास पैदा हुआ है। विधायक ने कहा कि जनता ने 2017 में 325 सीटें जिताकर विधानसभा भेजा था।
इस बार 2022 के चुनाव में और अधिक सीटें जिताकर पूर्ण बहुमत व प्रचंड सरकार बनाने के लिए एकजुट होना होगा और पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करना है। इस दौरान प्रवासी प्रकाश पटेल, ओमप्रकाश मिश्र, वेदप्रकाश अवस्थी, श्रीकृष्ण यादव, मोतीलाल यादव, काशीराम यादव, माधवराम यादव, सतीश अवस्थी, ज्ञानेस शुक्ल, रोहित पांडे, गुरुप्रसाद आदि मौजूद रहे।
भाजपा बूथ अध्यक्षों की बैठक सपन्न
सिधौली, सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक ब्लॉक मुख्यालय में विधानसभा प्रभारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राकेश ने समस्त मंडल अध्यक्षों व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे टिकट देगी।
हम उसे जिताएंगे। इसके साथ उन्होंने आगामी 27 दिसंबर को होने वाली जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं का परिचय कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आलोक त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, प्रतीक सिंह, सोनू शुक्ला, गौरव मिश्रा समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-गरीबों को कारगर चिकित्सा दें होम्योपैथिक चिकित्सक : आनंदीबेन पटेल
