कानपुर: लाइट मशीन गन से नहीं बच पाएंगे आतंकी, एक मिनट में करती है 700 राउंड फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। लघु शस्त्र निर्माणी कानपुर में बनाई गई लाइट मशीन गन बुलेट प्रूफ जैकेट को भी भेद देगी, इस गन का वजन मात्र चार  किलोग्राम है और इसकी मारक क्षमता 5 00 मीटर से ज्यादा है। यह लाइट मशीन गन जर्मनी और बेल्जियम के गनों को भी टक्कर देने में सक्षम है, भारतवर्ष को आतंकवादियों …

कानपुर। लघु शस्त्र निर्माणी कानपुर में बनाई गई लाइट मशीन गन बुलेट प्रूफ जैकेट को भी भेद देगी, इस गन का वजन मात्र चार  किलोग्राम है और इसकी मारक क्षमता 5 00 मीटर से ज्यादा है। यह लाइट मशीन गन जर्मनी और बेल्जियम के गनों को भी टक्कर देने में सक्षम है, भारतवर्ष को आतंकवादियों और नक्सलियों से सुरक्षित रखने के लिए इस गन का निर्माण किया गया है।

यह 700 राउंड प्रति मिनट फायर करने में सक्षम है। इसका निशाना भी बिल्कुल सटीक व सुरक्षित है, इसके निर्मित हो जाने से सेना को और अर्धसैनिक बलों को आतंकवादियों और नक्सलियों से निपटने में थोड़ी आसानी होगी, इसकी सप्लाई सेना अर्धसैनिक बलों वह पुलिस के पास पहले से ही है। इसे और अत्याधुनिक बनाए जाने पर रिसर्च का काम जोरों से चल रहा है, अरमापुर स्टेट स्थित आरमरीना स्टेडियम में लगी संयुक्त प्रदर्शनी में आज आखरी दिन भी भारी भीड़ ने अपने देश की रक्षा करने वाले शस्त्रों को नजदीक से देखा।

आज प्रभात पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, एलेन हाउस, विरेंद्र स्वरूप स्कूल के बच्चों ने प्रदर्शनी में आकर बड़े व छोटे शस्त्रों को नजदीक से देखा और सराहा और कहा कि आगे चलकर हम लोग भी देश सेवा का हिस्सा बनेंगे। आज की प्रदर्शनी में मुख्य रूप से सुभाष चंद्रा ( संयुक्त महाप्रबंधक) अरुण कस्तवार (उप निर्देशक) अनुज तिवारी (कार्य प्रबंधक) विनय अवस्थी, जेके पांडे, अमर सिंह, रविंद्र यादव ,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों एक हो जाएं, तो भी इन्हें धूल चटाना है : ज्ञान तिवारी

संबंधित समाचार