लखनऊ: सिटी बस में महिला ने काटा हंगामा, जानें वजह
लखनऊ। सीतापुर रोड से पॉलीटेक्निक चौराहे जा रही सीएनजी सिटी बस एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया। इंजीनियरिंग कॉलेज से बस में सवार महिला यात्री परिचालक से गोमतीनगर विराजखंड बस स्टापेज तक बस ले चलने को कहा। साथ ही परिचालक से कहा-सुनी शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने बस का टिकट भी नहीं …
लखनऊ। सीतापुर रोड से पॉलीटेक्निक चौराहे जा रही सीएनजी सिटी बस एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया। इंजीनियरिंग कॉलेज से बस में सवार महिला यात्री परिचालक से गोमतीनगर विराजखंड बस स्टापेज तक बस ले चलने को कहा। साथ ही परिचालक से कहा-सुनी शुरू कर दी। इस दौरान महिला ने बस का टिकट भी नहीं लिया।
परिचालक ने सीएनजी भरवाने की बात कहते हुए विभूति खंड तक जाने की बात कही लेकिन महिला विराजखंड पहुंचाने को लेकर हंगामा करती रही। बाद में परिचालक ने महिला यात्री को पॉलीटेक्निक चौराहे पर उतार दिया। सीएनजी सिटी बस संख्या यूपी 32 सीजेड 7119 के परिचालक ने बताया कि महिला यात्री जबरन विराजखंड बस स्टापेज तक पहुंचाने के लिए झड़प करती रही और बीच रास्ते में उतर गई।
रात में रवाना होने वाली बसों का संचालन प्रभावित
लखनऊ। बढ़ती ठंड के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होना शुरू हो गया है। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार आगरा एक्सप्रेस वे से आने-जाने वाली बसों की रफ्तार कम हो गई है। ऐसे में इस रूट से आने-जाने वाली बसों का संचालन एक से दो घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। शहर के बाहर रास्ते में कोहरा पड़ने से दृश्यता कम हुई है। कैसरबाग बस अड्डे पर तैनात मो. आमिर ने बताया कि बसों दिल्ली आने-जाने वाली बसें अब देरी से पहुंच रही हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार बसों ठंड के चलते यात्रियों की संख्या कम हुई है। रात में तो यात्री अब नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में अब रात की बसों का संचालन कम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-प्रसपाइयों ने ली 2022 में शिवपाल के नेतृत्व में सरकार बनाने की प्रतिज्ञा
