बरेली: रेलवे साउथ कालोनी में धर्मस्थल की छत डालने का काम रुकवाया
बरेली, अमृत विचार। रविवार को सुभाषनगर स्थित साउथ रेलवे कालोनी में धर्म स्थल की छत डालने की सूचना पर रेल अधिकारी, आरपीएफ व सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान स्थानीय बाशिदों की रेल अफसरों से नोकझोंक हुई। रेलवे का कहना है कि धर्म स्थल का निर्माण अवैध रूप से …
बरेली, अमृत विचार। रविवार को सुभाषनगर स्थित साउथ रेलवे कालोनी में धर्म स्थल की छत डालने की सूचना पर रेल अधिकारी, आरपीएफ व सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान स्थानीय बाशिदों की रेल अफसरों से नोकझोंक हुई। रेलवे का कहना है कि धर्म स्थल का निर्माण अवैध रूप से किया गया है, जबकि स्थानीय लोग मंदिर को सालों पुराना बता रहे हैं।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य चमन सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया समेत सुभाष नगर नगर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यह पहला मौका नहीं है जब धर्म स्थल में हो रहे निर्माण को रेलवे द्वारा रुकवाया गया है। एक साल पहले छत डालने के लिए शटरिंग लगाई गई थी। तब भी छत डालने का काम रुकवाया गया था। एक वर्ष से धर्म स्थल के अंदर छत डालने के लिए लगाई गई शटरिंग बंधी हुई थी।
रविवार को धर्म स्थल की देखरेख में लगे लोगों ने एक बार फिर छत डालने का काम शुरू करवा दिया। इसका लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुजारी रामदास का कहना है कि पहले यहां टीन की चादरें लगी हुई थीं, जो खराब होने के बाद लोगों के सहयोग से छत डालने का काम शुरू किया गया लेकिन रुकवा दिया गया। शटरिंग बंधे होने से हादसा हो सकता है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर आ गए। कार्रवाई का विरोध किया।
साउथ रेलवे कालोनी सुभाषनगर, खन्ना बिल्डिंग के पास अवैध रूप से धर्म स्थल की छत डालने का काम किया जा रहा था, जिसे रुकवा दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को एसडीएम सदर के साथ बैठककर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विपिन कुमार शिशौदिया, आरपीएफ, प्रभारी निरीक्षक
