मोदी-योगी सरकार ने जनता को सिर्फ ठगा: राम अचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार झूठी है। इनकी कथनी और करनी में एकरूपता नहीं हैं। ये झूठे लोग सिर्फ झूठे जुमले देकर वोट भी लेते हैं और मानवाधिकारों का हनन भी करते हैं। शाहगंज विधानसभा में रविवार को …

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार झूठी है। इनकी कथनी और करनी में एकरूपता नहीं हैं। ये झूठे लोग सिर्फ झूठे जुमले देकर वोट भी लेते हैं और मानवाधिकारों का हनन भी करते हैं।

शाहगंज विधानसभा में रविवार को आयोजित ‘सपा लाओ प्रदेश बचाओ सामाजिक भाईचारा सम्मेलन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजभर ने कहा “ मोदी और योगी की सरकार ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया हैं। इन्होंने बोला था कि सरकार बना दो सबके खाते में 15-15 लाख रूपए भेजवा दूंगा, लेकिन इन्होंने वो तो किया नहीं पर आज समाज को इस कदर महंगाई तले दबा दिए कि वह 15 रूपए की प्याज को भी खरीदने में असमर्थ हो चुकीं हैं।

उन्होंने कहा कि ये झूठी सरकार ने जनता से वादा किया था कि हमारी डबल इंजन कि सरकार बनवा दो किसानो की आय दुगनी कर देंगे , युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन आज किसानो और युवाओं के रोजगार की बात तो दूर परीक्षाएं तक नहीं करा पा रही हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि पिछड़ों का विकास हो पिछड़ों का विकास सिर्फ और सिर्फ सपा की सरकार में संभव हैं।

पढ़ें: बरेली: विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर नारियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम को शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि शोषित,वंचित,पिछड़ों व दलितों का विकास ही समाजवादियों का लक्ष्य है, 2022 में सरकार बनने पर मुख्य रूप से इन्हें सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक रूप से मुख्य धारा में लाने का काम अखिलेश सरकार में किया जाएगा।

संबंधित समाचार