गडकरी व योगी आज जौनपुर को देंगे विकास योजनाओं की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर के मछलीशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम के लिए फौजदार इंटर कॉलेज में बना मंच और विद्यालय भगवा रंग …

जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर के मछलीशहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है।

कार्यक्रम के लिए फौजदार इंटर कॉलेज में बना मंच और विद्यालय भगवा रंग से सज चुका है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक योगी सोमवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ मछलीशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएसएआई) की परियोजनाओं के अलावा अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान वह फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। शहर में शुरु होने जा रही विकास योजनाओं में मछलीशहर से भदोही राजमार्ग, मड़ियाहूं- थानागद्दी राजमार्ग व जफराबाद में रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास शामिल हैं।

पढ़ें: हरदोई: टड़ियावां इंस्पेक्टर हुए लाइन हाजिर, जानें क्यों…

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनुपम शुक्ला ने बताया कि इस शहर को लगभग 150 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व 450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। वहीं, दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर योगी और गडकरी कार्यक्रम के समापन पर वापस प्रस्थान करेंगे।

रायबरेली: दुकानदार से कार सवार युवकों ने की चालीस हजार की छिनैती

हसनगंज गांव निवासी युवक पैसे लेकर दुकान का सामान खरीदने जा रहा था। रास्ते में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और मारपीट कर चालीस हजार रुपए छीन कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। हसनगंज निवासी राम शंकर कस्बा के बागवान ढाबा के पास वाहनों में शीशा लगाने की दुकान चलाता है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…..

संबंधित समाचार